भारत

तांदी के दो ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी

Shantanu Roy
25 July 2026 5:54 PM IST
तांदी के दो ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी
x
Manali. मनाली। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत तांदी का प्रतिनिधिमंडल प्रधान मूल सिंह सेठी की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्ल से शिष्टाचार भेंट के लिए मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत तांदी के दो महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल ने मिहार, कंडी, भलागांव, तांदी को जोडऩे वाले ऐतिहासिक पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार एवं पक्कीकरण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। यह मार्ग वर्षों से ग्रामीणों तथा देव समाज की आस्था का
प्रमुख मार्ग रहा है।


विशेष रूप से देवता शेष नाग जिभी अपने वार्षिक दौरों के दौरान इसी मार्ग से यात्रा करते हैं। प्रधान मूल सिंह सेठी ने बताया कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उपायुक्त ने इस परियोजना का लगभग 30 लाख रुपयए का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी।प्रतिनिधिमंडल ने लुशाल रोड से जिभी वाटरफॉल तक धार, तांदी एवं भुआ होते हुए ब्राइडल पाथ के निर्माण का ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव जिलाधीश महोदय को सौंपा।
Next Story