
x
Nerva. नेरवा। आगामी सेब सीजन को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में चौपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, क्षेत्र के बागवानों, ट्रक एवं पिकअप ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान सेब सीजन के दौरान परिवहन व्यवस्था, सडक़ संपर्क, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम हेमचंद वर्मा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सेब सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने ट्रक एवं पिकअप ऑपरेटरों से भी निर्धारित नियमों का पालन करते हुए बागबानों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित बागवानों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे, जिनके समाधान का आश्वासन एसडीएम ने दिया। प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि इस वर्ष सेब सीजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





