भारत
अनुराग ठाकुर को संसद रत्न अवार्ड, कोयला, स्टील और खान समिति के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
Shantanu Roy
25 May 2026 3:13 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, स्टील एवं खान संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट संसदीय कार्य प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार-2026 हेतु चुना गया है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में भी अनुराग सिंह ठाकुर को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था। संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 2010 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। पुरस्कार के लिए सांसदों का चयन संसद में भागीदारी, प्रश्नों, विधायी कार्य, उपस्थिति एवं जनहित से जुड़े कार्यों के आधार पर किया जाता है। अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा की कोयला, स्टील एवं खान संसदीय स्थायी समिति ने अब तक 23 महत्त्वपूर्ण रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की हैं।
इनमें कोयला खनन, पर्यावरण स्वीकृति, जिला खनिज फाउंडेशन निधि, आत्मनिर्भरता, स्टील स्क्रेप रिसाइक्लिंग नीति तथा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रदर्शन जैसे विषयों पर व्यापक समीक्षा शामिल है। समिति ने एक वर्ष में 50 से अधिक बैठकें कर ऊर्जा, खनन एवं इस्पात क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर महत्त्वपूर्ण सिफारिशें दी हैं। इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सम्मान पूरे हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का सम्मान है। उन्होंने समिति के सभी सदस्य सांसदों एवं संसद रत्न पुरस्कार चयन समिति का आभार व्यक्त किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फिर एक बार एक सांसद के रूप में अपने कत्र्तव्यों का समुचित निर्वहन करने के लिए मुझे संसद रत्न जैसा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





