भारत

Anurag Thakur ने समीरपुर में सुनी जनसमस्याएं

Shantanu Roy
20 Jun 2024 4:37 PM IST
Anurag Thakur ने समीरपुर में सुनी जनसमस्याएं
x
Hamirpur. हमीरपुर। अपने गृहजिला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को समीरपुर स्थित अपने निवास स्थान पर जनसमस्याओं को सुना। इस अवसर पर ऊना, हमीरपुर, और बिलासपुर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। वे अनुराग ठाकुर को हाल ही में संपन्न चुनावों में उनकी जीत की बधाई देने के लिए आए थे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई और कार्यकत्र्ताओं को जोरदार अभियान चलाने का आह्वान किया। समीरपुर स्थित अपने निवास पर अनुराग ठाकुर ने जनता की समस्याओं को सुना। लोगों ने सडक़ों की स्थिति, पानी और
बिजली की समस्याएं, तथा अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
अनुराग ठाकुर ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इन समस्याओं के निवारण के लिए तत्पर हैं। अनुराग ठाकुर को बधाई देने के लिए आए लोगों में पार्टी के प्रमुख नेता और कार्यकत्र्ता शामिल थे। इनमें प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, पूर्व विधायक नवीन धीमान, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष अ यवीर लवली, लोकसभा चुनाव मीडिया संवाद केंद्र की टीम के विकास शर्मा, विक्रम बन्याल, विक्रांत भारद्वाज, महिंदर सिंह, राजेश शर्मा, अनीश ठाकुर, अभिषेक मनु, विकास कानव, ओबीसी मोर्चा ऊना की टीम, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा मौजूद रहे।
Next Story