भारत

अनुराग के बोल, भारत की विकास यात्रा में प्रदेश का योगदान महत्त्वपूर्ण

Shantanu Roy
27 April 2026 4:17 PM IST
अनुराग के बोल, भारत की विकास यात्रा में प्रदेश का योगदान महत्त्वपूर्ण
x
Hamirpur. हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पंजाब के रूपनगर में हिमाचल वेलफेयर सभा द्वारा आयोजित हिम उत्सव कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रवासी गणमान्यों से भेंट कर प्रदेश के विकास से जुड़े अपने विचार साझा किए तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में हिमाचल प्रदेश का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है और यहां के लोगों ने अपनी मेहनत और समर्पण से देश और विश्व स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है।
सांसद ने हिम उत्सव के अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि हिमाचल के वीरों ने अपने साहस और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ाया है। कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हिमाचल के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया, जिसमें प्रदेश के 52 वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। हिमाचल के वीरों को अनेक अन्य सैन्य सम्मान भी प्राप्त हुए, जिससे प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ।
Next Story