भारत

जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान देशविरोधी नारेबाजी, हरकत में आई पुलिस

jantaserishta.com
8 April 2022 9:51 PM IST
जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान देशविरोधी नारेबाजी, हरकत में आई पुलिस
x
बड़ी खबर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई. इस दौरान भारी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं इस नमाज में शामिल हुए. ऐसे में वहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने फिर चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही जामिया मस्जिद में नमाज खत्म हुई तो मस्जिद के मुख्य हॉल से 'हम क्या चाहते- आजादी' के नारे गूंजने लगे. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें लोग 'आजादी' के नारे बुलंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
हाल ही में मिली है नमाज की अनुमति
बता दें कि 4 मार्च, 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को इस भव्य मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी. जुमे की नमाज से पहले का उपदेश इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा दिया गया था क्योंकि मीरवाइज उमर फारूक घर पर नजरबंद हैं. बता दें कि मीरवाइज 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के पहले से नजरबंद हैं.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में एक्शन लेते हुए एसएसपी श्रीनगर ने कहा कि वीडियो आने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story