
x
नालागढ़। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हरदीप सिंह बावा आज नालागढ़ में नशा-मुक्त समाज के संकल्प के साथ एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित युवाओं व अन्य को संबोधित कर रहे थे। हरदीप सिंह बावा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध आरंभ की गई निर्णायक और ऐतिहासिक मुहिम भविष्य की सुरक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थ चिट्टा, हेरोइन तथा सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रहार करने के लिए कड़े कानून और व्यापक जन-जागरण को एक साथ जोडक़र एक सशक्त रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह स्पष्ट संदेश है कि नशा बेचने वाले और नशा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान प्रदेश के साथ-साथ नालागढ़ में 31 मार्च, 2026 तक गांव-गांव, शहर-शहर कार्यान्वित किया जा रहा है। विधायक ने इससे पूर्व उपस्थित युवाओं व अन्य लोगों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया ने इस अवसर पर एंटी चिट्टा जागरूक अभियान के तहत नालागढ़ उपमंडल में आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, भाषण, चित्रकला के माध्यम से नशे से होने वाले मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक विनाश को स्पष्ट रूप से दर्शाया। कार्यक्रम के उपरांत नालागढ़ शहर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों ने नशामुक्त नालागढ़ का संदेश दिया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए, जहां लोगों ने ष्नशे को ना कहें संदेश के साथ नशामुक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज करवाई। विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक, आशा कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





