भारत
धर्मशाला में फिर सडक़ हादसा, पर्यटकों ने बस से दे मारी बोलेरो
Shantanu Roy
20 Jun 2026 3:27 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। धर्मशाला-पालमपुर रोड पर बिजली बोर्ड कार्यालय के समीप शुक्रवार को एक प्राइवेट बस और टैक्सी बोलेरो (जीप) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटक और जीप चालक घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल सात पर्यटक सवार थे, जो पालमपुर से मकलोडगंज घूमने जा रहे थे। पर्यटकों ने इसके लिए एक निजी गाड़ी बुक की थी। हादसे के समय अचानक बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जीप में बैठे दिल्ली के पर्यटक लोकेश शर्मा ने बताया कि वह और उनके साथी पिछले छह दिनों से पालमपुर में रुके हुए थे और शुक्रवार को मैक्लोडगंज घूमने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि वह गाड़ी की पिछली सीट पर आंखें बंद करके बैठे हुए थे। अचानक तेज झटका लगा और आंख खुलने पर देखा कि उनकी गाड़ी की एक बस से टक्कर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





