भारत
भारत आ गया एक और पाकिस्तानी, प्यार के लिए सरहद पार की, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
1 Sept 2023 2:27 PM IST

x
तीन देशों की सीमा पार कर भारत आ पहुंचा।
हैदराबाद: प्यार में सरहद पार का दौर जारी है। इस बार पाकिस्तान का एक शख्स पत्नी और बच्चों की खातिर तीन देशों की सीमा पार कर भारत आ पहुंचा। खबर है कि वह यहां करीब 10 महीनों से रह रहा था। जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट समेत कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
खास बात है कि इसी तरह पाकिस्तान की सीमा हैदर भी उत्तर प्रदेश के रबुपूरा के रहने वाले सचिन मीणा के प्यार में नेपाल के जरिए भारत पहुंच गई थी। कहा जा रहा था कि दोनों में PUBG गेम पर बातचीत शुरू हुई थी। सचिन और सीमा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।
खबर है कि खैबर पख्तूनख्वा के 24 वर्षीय फैज मोहम्मद ने हैदराबाद की नेहा फातिमा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि फैज साल 2018 से शारजाह की एक कपड़ा कंपनी में काम कर रहा था। यहां नौकरानी के रूप में काम करने वाली नेहा से उसकी मुलाकात हुई। फैज ने नेहा को एक अन्य कंपनी में नौकरी दिलाई और शादी कर ली। बीते साल नवंबर में नेहा स्वास्थ्य के चलते हैदराबाद लौट आई और फिर वापस नहीं गई। दोनों के लिए फैज ने भी यह कदम उठाया।
फैज ने ससुरालवालों की मदद से नेपाल सीमा पार की और हैदराबाद पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि फैज विजिटिंग वीजा पर नेपाल गया था। वहां से वह अवैध तरीके से नवंबर 2022 में भारत आया। इस काम में ससुरालवालों जुबैर शेख और अफजल बेगम ने मदद की थी। दोनों ने नेपाल सीमा पर अधिकारियों से सांठगांठ कर फैज को सीमा पार कराई और किशन बाग के एनएम गुडा ले आए। पुलिस ने जानकारी दी है कि ससुरालवाले फैज को माधापुर स्थित आधार कार्ड दफ्तर में ले गए, जहां अपने बेटे के नाम से उसका पहचान पत्र बनवाने की कोशिश की गई। खबर है कि पुलिस को फैज की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बहादुरपुर पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में शेख और बेगम फरार हैं और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





