भारत

एक और बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत, यमुना में तैरता मिला शव

Shantanu Roy
22 May 2026 2:01 PM IST
एक और बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत, यमुना में तैरता मिला शव
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। शहर में एक 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं पाया था कि ठीक 1 महीने बाद एक और बच्ची की मौत हो गई । दोनों मामलों में कई तरह की समानताएं हैं। एक बच्ची की उम्र 10 साल तो दूसरी की 13 साल है। दोनों बच्चियों के शव यमुना में तैरते मिले हैं। दोनों के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। दोनों के बाल कटे हुए थे और शरीर पर बर्बरता के एक जैसे निशान भी देखे गए हैं। एक महीना पहले मिली बच्ची के आंखें और जीभ बाहर निकली हुई थी और शरीर पर कई संदिग्ध निशान थे। ऐसे में यह घटनाएं किसी संगठित अपराध की सुनियोजित वारदातें नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि साक्ष्य होने के बावजूद भी एक महीना पहले हुई बच्ची की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।

इस मामले में बच्ची की मां ने पुलिस को देश शिकायत में कहा था कि अशरफ नाम के एक लड़के ने फोन पर उसकी बेटी को उठाने की बात कही थी। इस संबंध में पुलिस को भी बताया गया था। बच्ची की मां का आरोप है कि पुलिस ने लड़के को थाने बुलाकर बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था। आरोप है कि इस मामले को आत्महत्या का मामला बनाकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, बीती रात ठीक 1 महीने बाद हुई दूसरी घटना ने क्षेत्र वासियों को झकझोर कर रख दिया है। दूसरी घटना से स्थानीय संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है। पीड़ित परिजन और स्थानीय संगठनों के लोग पांवटा साहिब एसडीएम से मिले परिजनों और नाराज लोगों ने एसडीम को ज्ञापन भी सौंपा।

नाराज लोगों और पीड़ित जिन्होंने बताया कि पिछले मामले में भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है, जबकि पुलिस को आरोपी का फोन नंबर और नाम भी बता दिया गया था। आरोपी ने बच्ची की मां को फोन करके उसकी बेटी को उठाकर पार्टी में ले जाने की बात कही थी। उसके बाद से लड़की गायब हो गई थी और कुछ दिनों बाद यमुना नदी में उसका संदिग्ध अवस्था में पड़ा शव बरामद हुआ था। अब नाराज स्थानी लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बाड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया जाएगा। उधर, स्थानीय एसडीएम ने पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जल्द सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच अमल में लाई जाएगी।
Next Story