भारत
फिर हुई ट्रेन पलटाने की कोशिश? बड़ी साजिश नाकाम हुई
jantaserishta.com
17 April 2025 12:48 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
लोको पायलट ने ऐसे रोकी दुर्घटना.
लखनऊ: लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के कैथुलिया और सभाखेड़ा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा लकड़ी का लठ्ठा मिलने से हड़कंप मच गया. यह घटना उस वक्त सामने आई, जब एक ट्रेन चालक ने पटरी पर कुछ असामान्य देखा और तत्काल स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी.
स्टेशन मास्टर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेल संचालन को रोका और संबंधित विभागों को जानकारी दी. सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. उन्होंने मौके पर जांच कर देखा तो ट्रैक पर एक भारी लकड़ी का लठ्ठा रखा हुआ था, जिसे साफ तौर पर पटरी को क्षति पहुंचाने या किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से रखा गया माना जा रहा है.
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. रहीमाबाद थाने की पुलिस ने विशेष टीम बनाकर मामले की तह तक जाने का फैसला लिया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह हरकत अराजकतत्वों की हो सकती है, जिनका मकसद रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाकर किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम देना हो सकता था.
गनीमत यह रही कि समय रहते ट्रेन चालक की सतर्कता और स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. यदि ट्रेन लठ्ठे से टकराती तो पटरी से उतरने या बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लठ्ठा किसने और कब रखा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





