भारत

भरमाड़ में प्रसिद्ध सिद्ध बाबा शिब्बोथान मंदिर में वार्षिक मेलों का शुभारंभ

Shantanu Roy
20 July 2026 5:46 PM IST
भरमाड़ में प्रसिद्ध सिद्ध बाबा शिब्बोथान मंदिर में वार्षिक मेलों का शुभारंभ
x
Jawali. जवाली। प्रसिद्ध सिद्ध बाबा शिब्बोथान मंदिर भरमाड़ में दो माह तक चलने वाले वार्षिक मेलों का रविवार को शुभारंभ धूमधाम से किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत भरमाड़ के प्रधान सुरेश कुमार खट्टा, उपप्रधान रजिंदर कुमार रिहालिया तथा ब्लॉक समिति नगरोटा सूरियां के उपाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। पहले ही दिन सुबह ही मंदिर परिसर में माथा टेकने वालों की लाइनें लग गईं। काफी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर में शीश नवाया। हर तरफ जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। मंदिर के बाहर दुकानदारों की भी खूब ग्राहकी हुई। बच्चों ने झूले झूलने तथा खिलौने खरीदने का आनंद लिया। भजन मंडलियों द्वारा बाबा शिब्बो की महिमा का
गुणगान किया।


मेला कमेटी की ओर से मुख्यातिथियों को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। युवा पीढि़ भी परंपरा और विरासत से जुड़ती है। उपाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने कहा कि दो माह तक धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु यहां आएंगे। उन्होंने मंदिर परिसर के मैदान के विकास के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर महंत राम प्रकाश वत्सए जोगिंदर वत्सए शिव कुमार वत्सए भरमाड़ सोसायटी के सचिव हरदेव सिंह ए सोसायटी के उपप्रधान रवि कुमार खटटाए कश्मीर सिंहए सुभाष कुमार सहित मेला कमेटी के सदस्यए पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
Next Story