भारत

चंबा मिलेनियम स्कूल में वार्षिक कार्निवल की धूम

Shantanu Roy
22 Jun 2026 3:51 PM IST
चंबा मिलेनियम स्कूल में वार्षिक कार्निवल की धूम
x
Chamba. चंबा। चंबा मिलेनियम एजुकेशन सोसायटी की ओर से रविवार को चंबा मिलेनियम पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिक कार्निवल धूमधाम से मनाया गया। कार्निवल आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास करना रहा। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर विकास महाजन ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ चंबा मिलेनियम एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आकाश महाजन ने दीप
प्रज्जवलित करके किया।


विकास महाजन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं उद्यमिता सीखने का उत्कृष्ट माध्यम बताया। इस कार्निवल में चंबा मिलेनियम स्कूल, चंबा मिलेनियम आईटीआई और चंबा मिलेनियम बीएड कालेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के फूड स्टाल, मनोरंजक खेलों तथा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। इस वार्षिक कार्निवल में आयोजित म्यूजिकल ईवनिंग कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक दीपक चौहान एवं पल्लवी पठानिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस कार्निवल में अभिभावकों सहित काफी तादाद में स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
Next Story