भारत

नई नीति का ऐलान: "पौधे लगाओ और एक्स्ट्रा मार्क्स पाओ"...इन छात्रों के लिए बड़ी खबर

jantaserishta.com
21 Jun 2021 10:29 AM IST
नई नीति का ऐलान: पौधे लगाओ और एक्स्ट्रा मार्क्स पाओ...इन छात्रों के लिए बड़ी खबर
x
फाइनल एग्जाम में कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स का यह प्रावधान राज्य के स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए होगा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने छात्रों के नंबरों को लेकर नई नीति का ऐलान किया है. सीएम खट्टर ने कहा कि कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के उन छात्रों को अतिरिक्त अंक यानी एक्स्ट्रा मार्क्स (Extra Marks) दिए जाएंगे जो पौधे लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे.

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि फाइनल एग्जाम में कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स का यह प्रावधान राज्य के स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके प्रारूप पर जल्द ही काम किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने पंचकूला जिले में मोरनी पहाड़ियों में स्थित 'नेचर कैंप' थापली और प्राकृतिक रास्तों के मनोरम दृश्य के बीच एक पंचकर्म स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की है.
सीएम खट्टर रविवार को पंचकूला जिले के मोरनी पहाड़ी क्षेत्र में गर्म हवा के गुब्बारे, पैराग्लाइडिंग और पानी पर चलने वाले स्कूटर सहित रोमांचक खेलों में भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों के युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इन गतिविधियों के संचालन के लिए एक क्लब बनाया जाएगा. खट्टर ने कहा कि इसका नाम 'फ्लाइंग सिख' (दिवंगत) मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को रोमांचक खेलों का आनंद लेने के लिए मनाली और अन्य स्थानों पर दूर जाना पड़ता था. उन्होंने कहा कि शिवालिक पहाड़ियों की पृष्ठभूमि के बीच स्थित मोरनी हिल्स क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां शुरू करने से लोगों को न केवल इन रोमांचक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा, बल्कि इससे आसपास के क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story