भारत

बेखौफ घूमते पशुओं ने बढ़ाई टेंशन

Shantanu Roy
22 May 2026 4:25 PM IST
बेखौफ घूमते पशुओं ने बढ़ाई टेंशन
x
Sujanpur. सुजानपुर। सुजानपुर शहर में आजकल बेसहारा पशु बेखौफ घूमते और आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस कारण बाजार में खरीददारी करने आए लोगों, सडक़ों, गलियों से गुजरने वाले बच्चों और बूढ़े लोगों में बेखौफ घूमते भिड़ते इन आवारा पशुओं से दहशत का माहौल बन रहा है। कई बार लोगों को अपने को इन पशुओं से बचाने के लिए इधर-उधर भाग कर साथ लगती दुकानों में शरण लेनी पड़ रही है। लोगों में इन आवारा घूमते पशुओं से खौफ सच्चा है कि यह पशु कभी भी किसी को जानी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन आवारा पशुओं से स्थानीय व्यापारी भी
काफी परेशान हैं।


यह आवारा पशु बाजार में दुकानों में रखे समान को भी काफी नुकसान पहुंचाते है और सडक़ पर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। यही हाल सुजानपुर बस स्टैंड और ऐतिहासिक चौगान का है वहां पर भी काफी संख्या में आवारा पशु घूमते व आपस में भिड़ते नजर आते हैं। इससे बस स्टैंड में आने-जाने वाले यात्रियों और चौगान में सैर करने तथा खेलने वाले बच्चों में भी अकसर इन आवारा पशुओं का भय बना रहता है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से इन आवारा पशुओं को सुरक्षित पकडक़र गौ अभयारण्य स्थल खैरी भेजने की मांग की है जिससे सुजानपुर शहर आवारा हिंसक पशुओं से भय मुक्त बन सके। समस्या का हल मांगा है।
Next Story