भारत

कैबिनेट मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा - 'मेरी कोई हैसियत नहीं'

jantaserishta.com
1 Feb 2025 2:47 PM IST
कैबिनेट मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा - मेरी कोई हैसियत नहीं
x
अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.
अंबाला: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। एक बार फिर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि "मेरी कोई हैसियत नहीं है"। अनिल विज ने शनिवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पुष्पा फिल्म के आईकॉनिक अंदाज में अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए कहा, "मैं कुछ नहीं बोलता हूं, मेरी क्या ही हैसियत है। मैं जो बोलता हूं आत्मसम्मान से बोलता हूं। मेरी लड़ाई आत्मसम्मान की है और आगे भी जारी रहेगी।"
इससे पहले अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "मैं नहीं बोलता मेरी आत्मा बोलती है और आत्मा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।" उन्होंने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह देश को "बेचारा" मानती हैं, खुद को राजा और हमें गुलाम मानती हैं। अंग्रेज 1947 में देश छोड़कर चले गए, लेकिन इन लोगों के अंदर से नहीं गए। इन्हें शर्म आनी चाहिए और पूरे गांधी परिवार को राष्ट्रपति से झुककर माफी मांगनी चाहिए।
विज ने केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "झूठ बोलना और झूठे आरोप लगाना भी एक अपराध है। अगर कोई झूठे आरोप लगाकर पैनिक फैलाता है, तो वह भी अपराध की कैटेगरी में आता है। इन आरोपों में केजरीवाल पर भी केस दर्ज किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। मैंने पहले भी दावा किया था और अब भी यही कहूंगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story