
x
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। भाजपा नेता एवं जिला पार्षद सुशील कालिया ने महाराष्ट्र में आयोजित अंडर-19 नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे मवा कहोला के होनहार खिलाड़ी अनिकेत संगर को घर जाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। इस अवसर पर जिला पार्षद संगीता शर्मा ने भी अनिकेत संगर का मुंह मीठा करवाकर उसका अभिवादन किया। सुशील कालिया ने कहा कि अनिकेत संगर ने पहले राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर और फिर राष्ट्रीय स्तर की अंडर -19 भारोतोलन प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ऐसे खिलाड़ी क्षेत्र की शान होते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। जिला पार्षद सुशील कालिया ने विद्यालय परिवार को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सराहते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढऩे के लिए ऐसे अवसर और मंच मिलते रहने चाहिए। वहीं, जिला पार्षद संगीता शर्मा ने भी अनिकेत संगर को बधाई दी। उधर, अनिकेत संगर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, डीपीई जय ठाकुर तथा अपने कोच रजनी वाला को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से कामयाबी मिली है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





