
x
Solan. सोलन। जिला सोलन के सोलन ब्लॉक की अन्हेच पंचायत ने पिछले पांच वर्षों में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए खुद को एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित किया है। पंचायत प्रधान मोहन लाल कंवर के नेतृत्व में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया, जिससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पंचायत में सबसे बड़ा योगदान ग्रामीण सडक़ों के व्यापक निर्माण का रहा है। इससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और किसानों व छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। पहले जहां लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब परिवहन व्यवस्था सुगम हो गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचायत ने होमस्टे और छोटे होटल व्यवसाय को प्रोत्साहित किया है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ी हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, घर-घर सोक पिट और वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट जैसी व्यवस्थाओं से स्वच्छता स्तर में सुधार हुआ है। पंचायत भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और एक अनूठी पहल के तहत पूर्व प्रधानों की तस्वीरें लगाकर पंचायत इतिहास को संरक्षित किया गया है। पंचायत में लगभग 2000 लोगों की क्षमता वाला मोक्षधाम भी बनाया गया है, जो आसपास की चार पंचायतों के लिए भी उपयोगी साबित हो रहा है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए कई स्थानों पर बोरवेल लगाए गए हैं, जिससे जल आपूर्ति बेहतर हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि सडक़ों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से पूरा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





