
x
कुल्लू। देशभर में 20 मई को दवाइयां की दुकानें बंद रहेगी। ऐसे में मरीज को आपातकाल स्थिति में दवाइयां के लिए भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू दवा विक्रेता संघ के द्वारा डीसी को इस बारे ज्ञापन भी सौंपा गया और ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग रखी गई। वहीं डीसी के माध्यम से केंद्र सरकार को भी ज्ञापन भेजा गया। जिला कुल्लू दवा विक्रेता संख्या अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने बताया कि देश भर में ऑनलाइन माध्यमों से बिना किसी कड़े और उचित सरकारी नियंत्रण के दवाओं की धड़ल्ले से होम डिलीवरी की जा रही है।
इससे फर्जी व अप्रमाणित पर्चों ; प्रिस्क्रिप्शन, के इस्तेमाल, एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग और नारकोटिक ; नशीली, दवाओं की आसान उपलब्धता का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। इसके अलावा, बाजार में नकली दवाओं की आमद बढऩे की भी आशंका है, क्योंकि इस व्यवस्था में फार्मासिस्ट और मरीज के बीच का सीधा संवाद पूरी तरह समाप्त हो जाता है। ऋषभ कालिया ने कहा कि कॉर्पोरेट जगत और बड़ी ई-फार्मेसी कंपनियों की नीतियों के कारण आज छोटे दुकानदारों का कारोबार खतरे में है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





