भारत

खान सर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं एंकर अंजना ओम कश्यप

Nil dhankar
6 Jun 2026 5:47 PM IST
खान सर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं एंकर अंजना ओम कश्यप
x

दिल्ली। एंकर अंजना ओम कश्यप और TV Today Group ने Khan Sir,Abhinay Maths, Babita Tyagi समेत 8 लोगों के खिलाफ Delhi Highcourt में मुकदमा दाखिल किया। Youtube,Meta और X के सभी प्लेटफ़ॉर्म से उनके खिलाफ बोली गई बातों को हटाने की मांग की, साथ में हर्जाने के तौर 2 करोड़ रुपया भी मांगा।

असल में, इन दोनों के बीच विवाद हाल ही में यूट्यूब शिक्षकों और मुख्यधारा के मीडिया की भूमिका पर बहस छिड़ने के कारण शुरू हुआ था। पत्रकार अंजना ओम कश्यप द्वारा यूट्यूब पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर कथित तौर पर कुछ नकारात्मक टिप्पणियां की गई थीं। इसके जवाब में खान सर ने अपनी कक्षाओं और सार्वजनिक मंचों से करारा पलटवार करते हुए शिक्षकों के सम्मान की बात कही थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के बीच विवाद के कई वीडियो और मीम्स वायरल हो गए है।

खान सर ने किया सरेंडर

चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार (06 जून, 2026) को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. यह माना जा रहा था कि पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है लेकिन जिस तरह से वे गायब थे यह भी तय था कि वे कोर्ट में सरेंडर करेंगे। अंत में यही हुआ. खान सर के वकील की ओर से इसकी पुष्टि की गई है कि खान सर पटना सिविल कोर्ट के अंदर गए हैं।

बता दें कि पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर बीते मंगलवार की रात गोलीबारी और बवाल हुआ था. इस मामले में कदुमकआं थाने में केस दर्ज हुआ है. खान सर के अंगरक्षकों का बयान लिखा गया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोली चलाई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बीते शुक्रवार की शाम से उनके कोचिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. ऐसा लग रहा था कि खान सर को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. हलांकि देर रात तक पुलिसखान सर को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

Next Story