भारत

अनंत सिंह गिरफ्तार Video, हत्या का मामला

Nil dhankar
2 Nov 2025 6:41 AM IST
अनंत सिंह गिरफ्तार Video, हत्या का मामला
x

बिहार। मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पटना एसएसपी की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से अनंत सिंह को हिरासत में लिया गया. पुलिस उन्हें बाढ़ से पटना लेकर पहुंची है.

इससे पहले जानकारी आई थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं. इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी.पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ दो सहयोगी- मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम- को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो पक्षों में भिड़ंत हुई थी, जिसके बाद दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ. दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई थी.

एसएसपी ने कहा कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद थे और आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. अनंत सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है और तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मामले की जांच तेज हो गई है. बिहार पुलिस की सीआईडी ने इस केस का जिम्मा संभाल लिया है. सीआईडी डीआईजी जयंतकांत खुद घटनास्थल पहुंचे थे. पुलिस की कई टीमें शनिवार को मोकामा में जांच करने पहुंचीं.


Next Story
null