भारत

हे भगवान! मासूम की गई जान, नाच रहे थे बाराती, तभी...

jantaserishta.com
7 March 2025 3:13 PM IST
हे भगवान! मासूम की गई जान, नाच रहे थे बाराती, तभी...
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
सोनीपत: देश में शादियों का सीजन चल रहा है और शादी समारोह से अनहोनी की खबरों ने सनसनी फैला रखी है. बीते गुरुवार की रात हरियाणा के सोनीपत में ऐसा ही एक हादसा हुआ. यहां गांव ताजपुर के एक फार्म हाउस में रोहतक से आई बारात में नाच गाना चल रहा था. बाराती इस जश्न में नोट उड़ा रहे थे. तभी गांव का रहने वाला एक मासूम बच्चा बारातियों द्वारा फेंके गए नोटों को उठाने के लिए फार्म हाउस की छत पर चढ़ा. छत पर वह किसी तरह से बिजली की तारों की चपेट में आ गया, और देखते ही देखते जिंदा जल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव ताजपुर के स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के हिमांशु का परिवार बेहद ही गरीब है और उसके माता पिता मजदूरी करते हैं . शादी के बीच जैसे ही यह दर्दनाक हादसा हुआ तो शादी के इस जश्न में खलल डल गया. पुलिस को हादसे की सूचना मिली तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई.
इस हादसे की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि गांव ताजपुर में त्यागी फार्म हाउस है और वहां एक बारात आई हुई थी. ये बच्चे वहां नाच गाना देखने गए थे. तभी जब बारातियों द्वारा उड़ाए गए नोट उठाने के लिए हिमांशु छत पर जाने लगा तो वह तारों की चपेट में आ गया और उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. हिमांशु के परिजनों के बयान पर मुदकमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story