भारत

ताज होटल में रुकी महिला गेस्ट का कर्मचारी ने बनाया न्यूड वीडियो, जब नहा रही थी पीड़िता

Nilmani Pal
3 March 2024 12:51 AM GMT
ताज होटल में रुकी महिला गेस्ट का कर्मचारी ने बनाया न्यूड वीडियो, जब नहा रही थी पीड़िता
x
गिरफ्तार

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के ताज होटल में जम्मू-कश्मीर से आकर ठहरी एक महिला गेस्ट का होटल के कर्मचारी की ओर से न्यूड वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर से आई महिला होटल के कमरे में बाथरूम में नहा रही थी। अचानक महिला की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो बाथरूम के दरवाजे से उसकी न्यूड वीडियो बना रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता की ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर आरोपी होटल कर्मचारी अंशुल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी होटल के हाऊस कीपिंग स्टाफ में तैनात है। देर रात अंशुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आई हुई थी। यहां उन्होंने सैक्टर-17 में स्थित ताज होटल में कमरा बुक कराया था। होटल में हुई बुकिंग के तहत वह 1 मार्च को होटल में ठहरी थी और 2 मार्च को वापस जाना था। पीड़िता के मुताबिक, 2 मार्च शनिवार को वह बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान उसकी नजर कमरे में मौजूद एक व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उक्त व्यक्ति मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा था। यह देख शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया।

इसके बाद महिला ने होटल के रिसेप्शन पर उक्त घटना की शिकायत दी। पीड़िता के मुताबिक उसे बाद में पता चला कि आरोपी व्यक्ति होटल का ही कर्मचारी है। पीड़ित महिला ने बताया कि बाथरूम में नहाते वक्त उसने कमरे का दरवाजा बंद कर रखा था। ऐसे में संदेह है कि आरोपी मास्टर चाबी के जरिए दरवाजा खोल कर भीतर आया और नहाते वक्त उसका वीडियो बना रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह कमरे में कैसे घुसा।


Next Story