भारत
किन्नौर पहुंचा पड़ोसी राज्य के वन अधिकारियों का आठ सदस्यीय दल
Shantanu Roy
26 Jun 2026 5:09 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल के बाद पड़ोसी राज्य भूटान में भी हिमाचली चिलगोजा की धाक बनी है। यहीं वजह है कि भूटान के वन अधिकारियों का एक आठ सदस्यीय दल हिमाचल पहुंचा है। यह दल किन्नौर में चिलगोजा को लेकर विस्तृत अध्ययन करेगा और इसके विभिन्न पहलुओं से भी रू-ब-रू होगा। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने भूटान के लिए प्रदेश से 500 पौधे और पांच किलोग्राम चिलगोजा का बीज भेजा था, जिसके बाद अब भूटान के वन अधिकारियों का एक दल प्रदेश पहुंचा है और इसके विस्तृत अध्ययन में जुट गया है। पता चला है कि किन्नौर में यह दल चिलगोजा के संरक्षण, प्रबंधन और उत्पादन प्रणालियों का अध्ययन करेगा।
किन्नौर रवाना होने से पहले इस दल ने प्रिंसीपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फोरेस्ट डा. संजय सूद के साथ भी मुलाकात की है। इस दौरान दल ने किन्नौर जिला में पाए जाने वाले चिलगोज के संरक्षण और उत्पादन मॉडल को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। हिमाचल की वन संरक्षण नीतियों, कार्यप्रणाली और वन संपदा के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अहम है कि वर्तमान में प्रदेश के किन्नौर जिला में चिलगोजा का उत्पादन होता है और यह ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूती प्रदान करने में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। विभाग का कहना है कि किन्नौर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में प्राकृतिक रूप से यह मिलता है। इन दिनों यह किन्नौर में अध्ययन कार्य में जुटा हुआ है। इस दल ने चिलगोजा के अलावा जैव विविधता संरक्षण, वन प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों में भी रुचि दिखाई।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





