भारत

घुमारवीं बस स्टैंड पर दो युवकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदली

Shantanu Roy
21 Jun 2025 4:58 PM IST
घुमारवीं बस स्टैंड पर दो युवकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदली
x
Ghumarwin. घुमारवीं। घुमारवीं बस अड्डे पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर दराट से हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया, जबकि दूसरा वहां से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद घुमारवीं बस स्टैंड पर दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि एक युवक अपने साथ लाए दराट से दूसरे युवक पर झपट पड़ा और उसके सिर पर वार कर दिया। इससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल
रहा है।

उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन युवकों के बीच पिछले दो तीन दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर बाद पीडि़त युवक जब बस स्टैंड पर खड़ा था, तो दूसरा युवक दराट लेकर आया और युवक के सिर पर दो तीन बार प्रहार कर दिए। इससे युवक के सिर पर चोट लग गई। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया, जहां पर उसके सिर पर तीन चार टांके लगे हैं। झगड़े को लेकर घुमारवीं पुलिस भी पहुंच गई थी तथा आगामी जांच कर रही है। उधर, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है और उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घुमारवीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story