भारत

Panchrukhi police station के बाहर अवैध शराब नष्ट करते वक्त पेश आया हादसा

Shantanu Roy
5 Sept 2024 4:38 PM IST
Panchrukhi police station के बाहर अवैध शराब नष्ट करते वक्त पेश आया हादसा
x
Panchrukhi. पंचरुखी। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत बीते साल पकड़ी अवैध शराब व सिपरिट को नष्ट करते समय हादसा हो गया। सिपरिट के ड्रम में आग लगने से चार कर्मचारी झुलस गए। जानकारी के अनुसार थाना पंचरुखी में अवैध शराब को थाने के बाहर नष्ट करते समय अचानक उससे जहरीली गैस से आग लगने से चार पुलिस कर्मचारी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए पालमपुर हास्पिटल लाया गया। हुआ यं कि पुलिस ने थाना के बाहर लगभग 150 शराब के बोतलें नष्ट कीं। साथ ही सिपरिट के अभी तीन ड्रम ही नष्ट किए थे कि चौथा ड्रम को जैसे ही कर्मी आगे बढ़ाया कि उसमें ब्लास्ट हुआ व फटने से आग लगी गई, जिसकी चपेट में तीन पुलिस कर्मी, रसोइया व आबकरी विभाग का कर्मचारी आ गए। आग लगने से आबकारी विभाग का कर्मचारी, रसोइया लबू, शक्ति सिंह, मनोज कुमार व एएसआई यशपाल झूलस गए, जिसने पालमपुर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
Next Story