भारत
एएमयू ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के बारे में जानकारी मांगने वाला सर्कुलर वापस लिया
jantaserishta.com
5 Jan 2023 10:19 AM IST

x
अलीगढ़ (आईएएनएस)| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने अपने उस सर्कुलर को वापस ले लिया है, जिसमें विश्वविद्यालय के संबंधित संकायों से जम्मू-कश्मीर के छात्रों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। एएमयू में परीक्षा नियंत्रक (प्रवेश अनुभाग) ने पिछले महीने जारी सर्कुलर के माध्यम से इस आधार पर विवरण मांगा था कि अलीगढ़ पुलिस द्वारा सूचना मांगी गई है। जम्मू और कश्मीर छात्र संघ द्वारा इस कदम को गोपनीयता के उल्लंघन कहने के बाद विवाद शुरू हो गया था।
बुधवार शाम को सर्कुलर वापस लेने के बाद एएमयू के अधिकारियों ने इस विषय पर आगे चर्चा से परहेज किया।
इसके पहले जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 1,400 कश्मीरी छात्रों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगने वाले सर्कुलर के प्रारूप और इसकी सामग्री पर आपत्ति जताई थी।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहमी ने कहा, "अधिकांश कश्मीरी विद्वानों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम का विरोध किया और इसे निजता के उल्लंघन और संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





