
बिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पहली सभा दोपहर 12:45 बजे सासाराम के फजलगंज स्टेडियम ग्राउंड में होगी, जिसमें चेनारी, सासाराम, करगहर और डेहरी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे. दूसरी सभा 2:15 बजे अरवल के मधुशर्मा मेला ग्राउंड में होगी, जो अरवल और कुर्था विधानसभा क्षेत्रों के लिए आयोजित है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सीमांचल और मिथिलांचल के चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे. उनकी पहली रैली सुबह 10:30 बजे अररिया जिले के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में होगी. इसके बाद वे 11:35 बजे नरपतगंज हाई स्कूल स्टेडियम, अररिया में दूसरी सभा करेंगे. तीसरी जनसभा 12:30 बजे भीमपुर, छातापुर विधानसभा क्षेत्र में और चौथी 1:35 बजे गांधी नगर, सिमरी, बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में होगी.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर रविवार शाम थम जाएगा. इससे पहले आज सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. 11 नवंबर को अब दूसरे चरण का मतदान होगा. सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने हाजीपुर के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने पार्टी के आरोपों को खारिज किया है.





