भारत
अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' अवार्ड देंगे
jantaserishta.com
13 Feb 2023 1:40 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा जा रहे हैं। यहां पर अमित शाह हरियाणा पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' अवार्ड प्रदान करेंगे। इसी के साथ ही वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह हरियाणा दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम होने वाला है।
हरियाणा पुलिस अपनी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित होने जा रही है। हरियाणा पुलिस को यह अवार्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे।
समारोह 14 फरवरी को करनाल के मधुबन पुलिस परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 2.30 बजे अमित शाह हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक अमित शाह हरियाणा प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर और उसके तोड़ पर फीडबैक लिया जा सकता है। यही नहीं 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी शाह संगठन के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।
Tagsकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहअमित शाहदिल्लीहरियाणाहरियाणा न्यूज़हरियाणा पुलिसUnion Home Minister Amit ShahAmit ShahDelhiHaryanaHaryana NewsHaryana Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





