भारत

अमित शाह असम में 45 हजार लोगों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

jantaserishta.com
25 May 2023 5:05 PM IST
अमित शाह असम में 45 हजार लोगों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को असम के लगभग 45,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जिन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती होने के लिए दो स्तरीय परीक्षाएं पास की हैं। सुबह गुवाहाटी हवाईअड्डे पर पहुंचने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाह की अगवानी की।
राज्य के मंत्री अजंता नियोग, जयंत मल्लबरुआ, रंजीत कुमार दास, लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता भी वहां उपस्थित थे। सरमा ने 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान वादा किया था कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में वापस आती है, तो एक साल के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में शामिल किया जाएगा। सरमा के नेतृत्व वाली सरकार ने 10 मई को दो साल पूरे किए है। मुख्यमंत्री के अनुसार, 45,000 की इस नई सूची के साथ एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार की पेशकश पूरी हो जाएगी।
उन्होंने आगे दावा किया कि राज्य सरकार जुलाई में अन्य 22,000 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे पहले 11 मई को 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन मणिपुर में हिंसा को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री असम पुलिस के लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेंगे। राज्य में लोग इस ऐप के माध्यम से पुलिस थाने में आए बिना पुलिस शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story