भारत
अजब प्रेम की गजब कहानी, प्रेमी से शादी की जिद लेकर धरने पर बैठी लड़की
jantaserishta.com
31 May 2023 9:24 AM IST

x
DEMO PIC
गांव वालों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसने अपना धरना इस आश्वासन पर समाप्त किया कि उसकी शादी उस लड़के से करा दी जाएगी, जिससे वह प्यार करती है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के बोकारो जिले में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर उसके घर में तीन दिनों तक लगातार धरने पर बैठी रही। गांव वालों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसने अपना धरना इस आश्वासन पर समाप्त किया कि उसकी शादी उस लड़के से करा दी जाएगी, जिससे वह प्यार करती है।
मामला झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड के रघुनाथपुर गांव का है। लड़की इस प्रखंड के रानीटांड़ की रहनेवाली है। लड़की रघुनाथपुर में रहनेवाले युवक चंदन महतो से प्यार करती है। चंदन भी उससे प्यार करता था। चंदन ने करमी को शादी करने का आश्वासन दे रखा था और किसी दूसरे से उसकी शादी नहीं होने देता था। इस बीच वह रोजगार की तलाश में हैदराबाद चला गया। जब करमी को इसकी जानकारी मिली तो वो लड़के के घर रघुनाथपुर पहुंच गयी और तीन दिनों तक बिना खाये-पीये उसके घर में बैठी रही। जब लड़के के घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कसमार थाना प्रभारी ने लड़की को समझाया जिसमें यह तय हुआ कि दो दिनों के अंदर हैदराबाद से लौटकर उससे शादी के संबंध में कोई निर्णय लेगा। इसके बाद लड़की ने धरना खत्म कर दिया। लड़की द्वारा अपने प्यार को पाने के लिए उठाये गये कदम की पूरे गांव में चर्चा हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





