भारत

अमन निकला इमरान, दोस्ती के बाद युवती को बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
10 July 2024 9:07 AM IST
अमन निकला इमरान, दोस्ती के बाद युवती को बनाया हवस का शिकार
x
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर: कानपुर में इंस्टाग्राम पर इमरान ने अमन बनकर युवती से दोस्ती की फिर शारीरिक संबंध बनाए। कर्नलगंज निवासी पीड़िता का आरोप है कि शादी को कहने पर आरोपित ने अपना असली नाम बताया और शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने दुष्कर्म, गाली-गलौज, धमकी और धर्मांतरण संबंधी आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
कर्नलगंज निवासी युवती के मुताबिक, 2019 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमन नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे करीबियां बढ़ीं। आरोपित ने शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि शादी के नाम पर आरोपित ने खुद को दूसरे पक्ष का बताया और शादी से इनकार कर दिया। आरोपित ने धर्मांतरण का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, वह दो माह की गर्भवती है। आरोपित ने बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी है। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया दुष्कर्म, गाली-गलौज,धमकी व धर्मांतरण संबंधी धारा में अमन उर्फ इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story