भारत

पुलिस वैन में बलात्कार के आरोप से हड़कंप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 April 2024 11:17 AM IST
पुलिस वैन में बलात्कार के आरोप से हड़कंप, जानें पूरा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

महिला कैदी का दो कैदियों ने पुलिस की वैन में ही बलात्कार कर दिया।
चंडीगढ़: हरियाणा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक महिला कैदी का दो कैदियों ने पुलिस की वैन में ही बलात्कार कर दिया। कहा जा रहा है कि घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी दस्तावेजों से जुड़े काम में लगे हुए थे। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत जीरो FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले की आगे की जांच रोहतक पुलिस करेगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि उसका रोहतक पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी PGIMS में इलाज चल रहा था, जिसके चलते पुलिसकर्मी उसे वहां लेकर गए थे। तब साथ में दो और कैदी भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि इलाज के बाद पुलिस दस्तावेजों के काम में व्यस्त थी।
जींद पुलिस के पास दर्ज शिकायत में पीड़िता ने कहा, 'तब इस बीच आरोपियों ने मुझे कुछ मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद दोनों ने कैदियों की वैन में बलात्कार किया। जब वे यौन हिंसा कर रहे थे, तब वैन के साथ आए सुरक्षा कर्मी दस्तावेजों की प्रक्रिया में थे।' FIR को रोहतक पुलिस को भी भेज दिया गया है।
फिलहाल, पुलिस पीड़िता की तरफ से लगाए गए आरोपों की हर एंगल से जांच कर रही है। खबर है कि FIR में अपराध की तारीख की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने पुष्टि की है कि 10 साल की सजा काट रही महिला कैदी का रोहतक PGIMS में इलाज चल रहा है। इससे पहले वह कथित तौर वह स्ट्रेस के चलते खुदकुशी की भी कोशिश कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story