
x
Market. मंडी। प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बाद डीजीपी अशोक तिवारी सख्त हो गए है। उन्होंने प्रदेश में अनुशासित एवं भरोसेमंद पुलिसिंग के लिए सभी जिलों के एसपी को कुर्सी छोडक़र फील्ड में व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिलों के एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिला पुलिसिंग ही हिमाचल पुलिस की रीढ़ है और यह हर हाल में मजबूत, जवाबदेह और सक्रिय दिखनी चाहिए। यदि जिला स्तर पर पुलिसिंग कमजोर दिखाई देती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधीक्षक और उनकी पर्यवेक्षण टीम की होगी।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों के एसपी आगे बढ़ कर नेतृत्व करें। डीजीपी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह कोई सामान्य निर्देश नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। लोग अनुशासित और भरोसेमंद पुलिसिंग की उम्मीद करते हैं और इस उम्मीद को पूरा करने का सबसे बड़ा दायित्व जिला कमान संभालने वाले अधिकारियों का है। जिला पुलिसिंग की अंतिम जवाबदेही एसपी की होगी, किसी भी प्रकार की ढिलाई या बहाना स्वीकार्य नहीं होगा। डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि हर नागरिक के प्रति विनम्र, संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार अनिवार्य होगा। एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी स्वयं इसके उदाहरण बनेंगे। एमजेंसी कॉल पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





