भारत

अलेऊ Mahila Mandal ने छेड़ी सफाई मुहिम

Shantanu Roy
18 Aug 2024 12:05 PM GMT
अलेऊ Mahila Mandal ने छेड़ी सफाई मुहिम
x
Manali. मनाली। मनाली के साथ लगती पंचायत अलेऊ गांव की अलेऊ महिला मंडल की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया है। महिला मंडल की प्रधान कमला ठाकुर ने बताया कि सरसई से लेकर लोग आकर कूड़ा अलेऊ में फेंक रहे हैं तथा अलेऊ में कूड़े के ढेर लग रहे हैं। तीन दिन से महिला मंडल की सभी महिलाओं द्वारा सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। लोग अलेऊ में कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे अलेऊ में कचरा के साथ दुर्गंध फैल रही थी। महिला मंडल की सभी सदस्यों ने फैसला लिया कि वह सफाई अभियान चलाएंगे और जहां-जहां कूड़े के ढेर थे, उन्हें महिलाओं द्वारा स्वयं वाहन का प्रबंध कर
हटा दिया गया है।

यहां महिलाओं ने चार ट्रक कूड़ा हटाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई भी अलेऊ और अन्य पंचायतों के लोगों द्वारा अलेऊ में आकर कूड़ा फेंका तो महिला मंडल द्वारा उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सफाई के दौरान भी उन्होंने देखा कि अन्य दूर-दूर की पंचायतों के लोगों द्वारा कूड़ा लाकर अलेऊ में फेंक जा रहा है, जिस पर उन्होंने उन लोगों को सख्त चेतावनी यदि किसी को भी अलेउ में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा तो उन पर महिला मंडल द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस दौरान महिला मंडल की उपप्रधान हीरा देवी, सचिव रचना, मीना, कोषाध्यक्ष चेतना वर्मा, हेमलता, तीर्थु, कमला, नेनु, मीरा, बुद्धि, लीला, अमरी, मोहिनी, इंदिरा, गिरी, जयदेवी, वैशाली मौजूद रहीं।
Next Story