
x
Kullu. कुल्लू। जिला उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला मानसून के दौरान सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई और विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने एनएचआई बीआरओ और पीडब्ल्यूडी को सडक़ किनारे उचित ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि भारी बारिश के दौरान जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याएं न हों। इसके अलावा पंचायतों को भी स्थानीय स्तर पर ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने जिला के सभी बांधों से पानी छोडऩे से पहले प्रशासन और पंचायतों को समय रहते सूचित करने के निर्देश दिए।
लोगों तक समय पर सूचना पहुंचाने के लिये हूटर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सूचना देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने पंचायतों, आपदा मित्रों तक जानकारी समय पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएमए वन विभाग और जिला पर्यटन विकास अधिकारी को मानसून के दौरान ट्रैकिंग परमिशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग ;आईएमडीद्ध की मौसम पूर्वानुमान संबंधी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को भी समय पर अपने उपमंडलों में भी आगामी मॉनसून सीजन की तैयारियों पर बैठक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निरमंड उपमंडल में श्रीखण्ड यात्रा महत्वपूर्ण है और हजारों लोग यहां दर्शन करने के लिये आते हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





