भारत

अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच शुरू

Nilmani Pal
28 Jan 2026 3:38 PM IST
अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच शुरू
x
वीडियो

कल सुबह 11 बजे होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 28 जनवरी का दिन काला दिन साबित हुआ। एक प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। साथ ही प्लेन में मौजूद अन्य 5 लोगों की भी मौत हो गई। अजित पवार जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए बारामती रवाना हुए थे। बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं। लैडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे नामी नेताओं में से एक थे और लंबे समय से राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे. वे राष्ट्रीय किसान कांग्रेस (NCP) के वरिष्ठ नेता थे और शरद पवार के भतीजे भी थे. महाराष्ट्र में वे जनता और पार्टी दोनों के बीच काफी भरोसेमंद और मजबूत नेता माने जाते थे. इसलिए पिछले कुछ सालों में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में कई बार जीत हासिल की थी और राज्य के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था.

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि अजित पवार हमारे बीच नहीं हैं… हम लोग साथ रहे हैं। एक मजबूत व्यक्ति जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में 1991 से काम किया, सांसद, विधायक, मंत्री व उपमुख्यमंत्री के तौर पर। ये पूरे महाराष्ट्र के लिए, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।”


Next Story
null