भारत

टॉयलेट Clogged होने से एयर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट फ्रैंकफर्ट डायवर्ट

Riyaz Ansari
6 May 2025 3:50 PM IST
टॉयलेट Clogged  होने से एयर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट फ्रैंकफर्ट डायवर्ट
x

New Delhi नई दिल्ली: एयर इंडिया की टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट को 2 मई को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट डायवर्ट करना पड़ा। वजह बनी विमान के कई टॉयलेट्स का बंद हो जाना।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इसे एक तकनीकी समस्या बताया।

यह दूसरी बार है जब दो महीने में ऐसी स्थिति सामने आई है। इससे पहले मार्च में शिकागो-दिल्ली फ्लाइट को इसी कारण लौटना पड़ा था।जानकारी के अनुसार, पुराने विमानों में पाइपलाइन और टैंक जुड़े होते हैं। यदि एक वेस्ट टैंक जाम हो जाए, तो आधे से ज्यादा टॉयलेट बंद हो जाते हैं। यात्रियों द्वारा टॉयलेट में कचरा फेंकना भी बड़ी वजह बनता है। एयरलाइन ने पहले यात्रियों से अपील की थी कि वे शौचालय का सही इस्तेमाल करें


Next Story