भारत

विमान हादसा: लंदन में बच्चे कर रहे थे इंतजार, लौटते वक्त खुश थी रूपल पटेल, दर्दनाक घटना में गई जान

jantaserishta.com
13 Jun 2025 9:51 AM IST
विमान हादसा: लंदन में बच्चे कर रहे थे इंतजार, लौटते वक्त खुश थी रूपल पटेल, दर्दनाक घटना में गई जान
x
खेड़ा: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए दुखद विमान हादसे से देशवासी स्तब्ध हैं। विमान दुर्घटना के समय उसमें सवार 242 लोगों में गुजरात के खेड़ा जिले के 17 लोग थे। फिलहाल जिले में शोक का माहौल है। 17 मृतकों में उत्तरसंडा की एक महिला रूपल बेन पटेल भी शामिल थीं। लंदन में पति और बच्चे रूपल पटेल के लौटने का इंतजार कर रहे थे।
रूपल बेन पटेल पिछले 15 साल से अपने पति और तीन बच्चों के साथ लंदन में रह रही थीं। गुजरात के खेड़ा जिले के उत्तरसंडा में उनका मायका है। रूपल बेन पटेल बीते कुछ दिनों से अपने इलाज के सिलसिले में भारत आई थीं और 10 दिन से अपने मायके में रह रही थीं। इलाज के दौरान उनका ऑपरेशन भी हुआ और स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने 12 जून को लंदन लौटने की योजना बनाई थी।
वो अहमदाबाद से एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 171 से लंदन लौट रही थीं और उनकी सीट संख्या 19जे थी। उन्हें उनके भाई और भाभी अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। लेकिन जैसे ही वो घर लौटे, उन्हें विमान दुर्घटना की खबर मिली। वो वही फ्लाइट थी, जिसमें उनकी बहन सवार थीं।
मृतक रूपल के भाई और भाभी का कहना है कि रूपल बेन ने भारत में अपने मायके में बहुत अच्छा समय बिताया था और वो अपने बच्चों और पति के पास लौटने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 13 साल का बेटा और दो 7 वर्षीय जुड़वां हैं। वो लंदन में अपनी मां की राह देख रहे थे, लेकिन अब शायद उन्हें यह समझने में वक्त लगेगा कि उनकी मां कभी लौटकर नहीं आएंगी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही हादसे की जानकारी लंदन में उनके पति को मिली, वो अपने तीनों बच्चों के साथ तत्काल गुजरात रवाना हो गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story