मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे पर जताया दुख
jantaserishta.com
13 Jun 2025 9:38 AM IST

x
मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे को भारत के इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा। इस घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वह सभी के लिए दुआ कर रही हैं, जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं।
अभिनेत्री ने लिखा, ''बेहद दुखद घटना। मैं हादसे से प्रभावित सभी लोगों और जिन परिवारों को अकल्पनीय क्षति हुई है, उनके लिए दुआ कर रही हूं।'' दुर्घटनाग्रस्त हुई फ्लाइट में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट थे। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में केवल एक ही व्यक्ति बच पाया है, जो कि भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और सीट नंबर 11ए पर बैठा था। उसका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस विमान ने गुरुवार दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद ही विमान अनियंत्रित होकर घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरने से भीषण आग लग गई।
एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ''अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है। केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।" एयरलाइन ने यात्रियों की राष्ट्रीयता के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि 169 यात्री भारतीय थे, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई था।
Tagsप्रियंका चोपड़ा जोनासएयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसाpriyanka chopra jonasair india dreamliner accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





