
x
Una. ऊना। मक्की की फसल को नुकसान पहुचाने वाला घातक कीट फाल आर्मी वर्म के प्रति जागरूक करने के लिय कृषि विभाग की टीमें मक्की के खेतों में जा पहुंची है। ऊना जिला में 31 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती जा रही है। कीट से बचाव को लेकर समय रहते नियंत्रण और किसानों को जागरूक करने के उदेश्य से कृषि विभाग विकास खंड हरोली ने फसल निगरानी एवं जागरूकता अभियान के तहत विकास खंड हरोली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। दल में शामिल दीपिका भाटिया, विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि विभाग, विकास खंड गगरेट, ममता, कृषि प्रसार अधिकारी गगरेट ने खेतों का निरिक्षण किया। जिला में फाल आर्मी वर्म कीट द्वारा 20 से 25 प्रतिशत मक्की की फसल को निशाना बनाया गया है। कीट से बचाव को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कीट से बचाव को लेकर हरोली व गगरेट क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों के मक्की के पौधों को चैक किया गया। कीट से बचाव समन्धी स्प्रे छिडक़ाव करने के लिय किसानों को जागरूक किया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





