भारत

Agriculture Minister ने किया मक्की की फसल का निरीक्षण

Shantanu Roy
30 July 2024 12:15 PM GMT
Agriculture Minister ने किया मक्की की फसल का निरीक्षण
x
Nagrota Suriyan. नगरोटा सूरियां। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों व वैैज्ञानिकों के साथ विधानसभा जवाली के खरोटा क्षेत्र में फॉल आर्मी वर्म कीड़े की चपेट में आई मक्की की फसल का निरीक्षण किया। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मौके पर किसानों को इस कीड़े पर नियंत्रण पाने बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसल को फॉल आर्मी वर्म कीड़े से बचाने के लिए किसान कोरोजन दवाई का स्प्रे कर सकते हैं। किसान इस दवाई को कृषि विक्रय केंद्रों पर
अनुदानित दरों पर खरीद सकते है।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिला में 52 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई की गई है। शुरुआती दिनों में मक्की की अच्छी फसल थी लेकिन इन दिनों मक्की के पौधों पर फॉल आर्मी वर्म कीड़े का अटैक देखने को मिल रहा है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने फील्ड के अधिकारियों को निरंतर फसलों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए ताकि किसानों को खेतीबाड़ी बारे समय-समय पर जरूरी मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र जवाली में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए सौर सिंचाई योजना के अंतर्गत 127 किसानों को सौर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सिंचाई के लिए कम्युनिटी स्तर पर छह जल संग्रहण टैंक बनाए गए हैं।
Next Story