भारत

अलर्ट पर एजेंसियां! CRPF की महिला जवान लाल चौक पर महिलाओं की ले रही तलाशी, 30 साल में पहली बार

jantaserishta.com
19 Oct 2021 11:26 AM IST
अलर्ट पर एजेंसियां! CRPF की महिला जवान लाल चौक पर महिलाओं की ले रही तलाशी, 30 साल में पहली बार
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर में लगातार हो रही नागरिकों की हत्या दो देखते हुए घाटी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जगह-जगह लोगों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में लाल चौक पर महिला सीआरपीएफ कर्मियों ने महिलाओं की भी तलाशी ली गई। पिछले 30 साल में ऐसे पहली बार हो रहा है जब महिलाओं की भी तलाशी ली जा रही है।

लाल चौक से जा रही महिलाओं के हाथ में लगे थैलों की तलाशी ली गई. कुछ महिलाओं ने इस पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि यह तलाशी सरेआम न करके कहीं दूर भी की जा सकती थी। एक नागरिक महिला ने कहा, महिलाएं कई प्राइवेट चीजें खरीदती हैं. सीआरपीएफ की महिलाओं को कोई अस्थायी कमरा खड़ा करना चाहिए जिससे गोपनीयता बनी रहे।
महिला ने बताया कि उसे तलाशी लिए जाने से कोई तकलीफ नहीं है। लेकिन जिस तरह से तलाशी ली गई उस तरीके से आपत्ति है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story