भारत
भाजपा नेता की चेतावनी के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने मांगी माफी, कहे थे अपशब्द
jantaserishta.com
13 Aug 2024 10:43 AM IST

x
देखें वीडियो.
मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस-17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कोंकणी समुदाय के लोगों के लिए कही गई बातों को लेकर माफी मांगी है।
मुनव्वर फारुकी अपने वीडियो में कहते हैं कि, “कुछ दिन पहले मैंने एक शो किया था। यहां मेरी दर्शकों से बातचीत हो रही थी, जिसमें कोंकण के बारे में कुछ बात हुई। मुझे पता था कि तलोजा में कुछ लोग रहते हैं जो कोंकण से हैं और मेरे कई दोस्त भी वहां रहते हैं। लेकिन, हम यहां बात से भटक गए, जिससे उन्हें लगा कि मैंने कोंकण के बारे में कुछ बुरा कहा और उनका मजाक उड़ाया। जबकि मेरा इरादा ऐसा नहीं था।”
उन्होंने वीडियो में आगे कहा, “मैं किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। मेरी बातों से अगर किसी की भावनाओं को चोट पहुंची है तो मैं सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। इस शो में मराठी, मुस्लिम और हिंदू सभी समुदायों के लोग थे। लेकिन, मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। इसलिए मैं आप सबसे दिल से माफी मांगता हूं।”
दरअसल, मुनव्वर फारुकी ने एक शो के दौरान कोंकणी समुदाय के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद भाजपा विधायक नितेश राणे ने उन्हें चेतावनी दी थी। मुनव्वर फारुकी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और माफीनामे से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि मुनव्वर फारुकी एक मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह पिछले साल बिग बॉस 17 का भी हिस्सा रहे थे। ये शो उन्होंने जीता था।
फटके खाण्य अगोधर सरळ झाला..परत कोकण आणि हिंदुं बदल बोललास तर ..direct action होईल ! जय कोकण जय श्री राम 🚩 pic.twitter.com/Bnrqi03Sod
— Nitesh Rane (@NiteshNRane) August 12, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





