छत्तीसगढ़
Raipur to Prayagraj Flight: रायपुर से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, हवाई यात्रियों को सौगात
jantaserishta.com
13 Aug 2024 10:37 AM IST

x
रायपुर: प्रदेश के हवाई यात्रियों को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 16 अगस्त से मिलेगी. पहले दिन के लिए रायपुर से प्रयागराज जाने का फेयर 5000 रुपए तथा वापसी की टिकटें 4400 रुपए में मिल रही हैं.
एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज-रायपुर (Raipur to Prayagraj Flight) सेक्टर में एटीआर विमान के संचालन की तैयारियां की है. यह उड़ान रोजाना संचालित की जाएगी. दोनों सेक्टर में टिकटों की बुकिंग की शुरुआत 4 हजार रुपए से हुई थी. ज्ञात रहे कि लंबे समय से रायपुर-प्रयागराज के मध्य संचालित उड़ान को इंडिगो ने 29 अक्टूबर 23 से बंद कर दिया था. शेड्यूल इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7302 भोपाल से 9.55 बजे, रायपुर 11.25 बजे, 6 ई 7371 रायपुर से 15.40 बजे, भोपाल 17.10 बजे.
शेड्यूल
इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7302 रायपुर से 12.05 बजे, प्रयागराज 13.25 बजे, 6 ई 7371 प्रयागराज से 13.50 बजे, रायपुर 15.20 बजे
भोपाल फ्लाइट का बदलेगा शेड्यूल
भोपाल-रायपुर-भोपाल सेक्टर में संचालित इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल भी 16 अगस्त से बदल जाएगा. इस सेक्टर में रोजाना संचालित होने वाली फ्लाइट में कंपनी एटीआर विमान की सुविधा उपलब्ध करा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





