x
बड़ी खबर
कटराईं। मनाली व लाहौल के पर्यटन स्थल अढ़ाई महीने बाद पर्यटकों से चहक उठे हैं। सड़क की हालत सुधरते ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। सोमवार को सोलंगनाला, अटल टनल के साऊथ व नॉर्थ पोर्टल, कोकसर, दारचा, जिस्पा, बारालाचा, दीपकताल व शिंकुला में पर्यटकों ने दस्तक दी। सोलंग सहित सरचू व दीपकताल में रौनक अधिक देखने को मिली। 3 महीने से बंद सोलंग रोपवे भी सोमवार से शुरू हो गया। पर्यटकों की नगरी मनाली में धीरे-धीरे पर्यटकों की आमद बढऩे लगी है।
पर्यटक वाहन चालकों नरेंद्र, संजू, दीपक, पूर्ण, रवि व बलवीर ने बताया कि अढ़ाई महीने मंदी की मार झेलने के बाद अब धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार गति पकडऩे लगा है। उन्होंने बताया कि 3 महीने काम न चलने के कारण वह गाडिय़ों की किस्तें भी नहीं दे पाए हैं अब धीरे-धीरे काम चल पड़ा है तथा इस बार दशहरा सीजन में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है। लाहौल के जिस्पा में पर्यटन कारोबार चला रहे कलजंग व नौरबू, वाहन चालक रोकी ने बताया कि धीरे-धीरे पर्यटक शिंकुला, दीपकताल, सूरजताल व बारालाचा में दस्तक देने लगे हैं। जिससे जिस्पा में भी पर्यटकों से चहल-पहल बढ़ी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news
Shantanu Roy
Next Story