भारत
शिविर में शोभायात्रा के बाद हजारों भक्तों के साथ होंगे विराजमान
Shantanu Roy
1 Oct 2025 6:01 PM IST

x
Kullu. कुल्लू। सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव गुरुवार को शुरु होने जा रहा है। ऐसे में दशहरे की तैयारियां यहां शुरू हो चुकी हैं। ढालपुर मैदान में सजने वाला व्यापारिक कारोबार के चलते यहां दुकाने लगनी भी शुरु हो गई हैं और साथ ही देवी देवताओं के अस्थायी शिविर में सजने शुरू हो गए है। भगवान रघुनाथ जी का अस्यायी शिविर में लग गया है और साफ सफाई के बाद शिविर को सजाने का कार्य जारी है। गुरुवार को भगवान रघुनाथ पीले वस्त्र पहने अपने शिविर में हजारों की संख्या में भक्तों के साथ शोभायात्रा के बाद सात दिनों तक विराजमान होंगे।
वहीं, खेल मैदान भी इस बार झूलें, डोम व रैग्ज मार्किट से सज गया है। इसी के साथ सात दिनों तक लोगों को घूमने के लिए बंद रहना वाला मटल रोड़ की भी सजावट हो चुकी है। यही नहीं यहां लगने वाली दुकानें भी सजनी शुरू हो गई है। वहीं, कला केंद्र के सामने लगने वाली मिटाई की दुकानें भी सज चुकी है। कारोबारियों ने अपना कारोबार भी शुरू कर दिया है। शहर में दशहरे को लेकर चहल पहल शुरू हो चुकी है। लोग भी खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंचने शुरु हो गए है। गौर रहे कि इस बार झूले खेल मैदान में लगाए गए है। भगवान रघुनाथ जी के अस्थाई शिविर के साथ और आस पास बैठने वाली घाटी के देवी देवताओं के साथ के पास इस बार अधिक दुकानें नहीं लगाई जा रही है। ताकि देवी देवताओं के दर्शन करने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न रहे। लोग यहां आसानी से घूमने का आनंद दर्शन करने के बाद ले सके। ऐसे में मैदान को खुला-खुला रखा गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





