भारत

लड़की के 'थप्पड़ कांड' के बाद अब महिला ने कार सवार युवकों को पीटा, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
6 Aug 2021 5:29 PM IST
लड़की के थप्पड़ कांड के बाद अब महिला ने कार सवार युवकों को पीटा, देखें वायरल वीडियो
x
एक वीडियो वायरल हो रहा है.

हरियाणा के पानीपत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी सवार महिला कार सवार दो युवकों की जमकर पिटाई कर रही है. महिला ने बीच सड़क युवकों को थप्पड़ और क्रिकेट के बैट से जमकर पीटा. इस घटना को देखने के लिए मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. कुछ दिन पहले लखनऊ का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की ने बीच सड़क कैब ड्राइवर की पिटाई करती नजर आ रही थी.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पानीपत के इसराना विधानसभा क्षेत्र के शेरा गांव का है, बताया जा रहा है कि बीच सड़क महिला ने कार रोकी और कार सवार युवक पर थप्पड़, लात-घूंसे और क्रिकेट के बैट से प्रहार शुरू कर दिया. कार में बैठा युवक अपनी गलती पूछता रहा और महिला उसे पीटती रही.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में बैठे युवक महिला से अपनी गलती पूछ रहे हैं जबकि महिला लगातार उनकी पिटाई किए जा रही है. बावजूद इसके युवक आराम से अपना पक्ष रखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन महिला इतने गुस्से में है कि किसी कि कुछ नहीं सुन रही.


महिला ने फोन कर अपने परिवार के सदस्यों को भी बुला लिया फिर सबने मिलकर कार में बैठे दोनों को पीटना शुरू कर दिया. करीब आधे घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा. स्कूटी सवार महिला का आरोप है कि इन युवकों की कार से उसे टक्कर लगी जिसकी वजह से वो गिरते- गिरते बची.
कार सवार युवकों ने बड़ी मुश्किल से पुलिस को फोन किया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को शांत कराया. फिर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामला दर्ज कर लिया है.
इस मामले को लेकर सब इंस्पेक्टर दीपक का कहना है कि पीड़ित युवकों का मेडिकल करवाया जा रहा है. युवकों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सामने आया था. लखनऊ में एक लड़की ने कैब ड्राइवर की बीच सड़क जमकर पिटाई की थी. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस घटना की सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद लोगो ने सोशल मीडिया पर लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी जिसके बाद पुलिस को लड़की के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा था.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला था कि लड़की चलती गाड़ियों के बीच ही रोड क्रॉस कर रही थी और उसने कैब ड्राइवर पर एक्सिडेंट का आरोप लगाकर उबर चालक को बीच सड़क पर पीट दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story