भारत

Royal के बाद अब स्पर सेब ने बनाया रिकार्ड

Shantanu Roy
23 July 2024 12:24 PM GMT
Royal के बाद अब स्पर सेब ने बनाया रिकार्ड
x
Shimla. शिमला। जिला शिमला के बागबानों का सेब सीजन इस बार ऐतिहासिक बन गया है। हर दिन सेब के दामों में भारी उछाल आ रहा है। सोमवार को स्पर किस्म के सेब का दस किलो का बॉक्स 4500 रुपए का बिका है और वहीं रॉयल सेब का 20 किलो का बॉक्स 4 हजार रुपए का बिका है। जो पिछले साल के सीजन के मुताबिक ऐतिहासिक रेट हैं। स्पर किस्म का सेब पिछले साल जहां 4 हजार तक पहुंचा था। वहीं रॉयल सेब के दाम पिछले साल 3 हजार तक बिका है। लेकिन इस साल रॉयल सेब के दाम 4200 तक पहुंचे हैंं। स्पर किस्म के सेब का दाम 4500
रुपए तक पहुंच रहा है।

फल मंडी भट्ठाकुफर के आढ़तियों का कहना है कि इस साल बागबानों को बहुत अच्छे दाम मिल रहे हैं और उनका सेब भी हाथोंहाथ बिक रहा है। रॉयल सेब इन दिनों करसोग से आ रहा है। हालांकि स्पर सेब उपरी शिमला के विभिन्न भागों से पहुंच रहा है। इस साल का सेब सीजन बागवानों को पहले लॉट में ही लाखों का मालिक बना रहा है। करसोग क्षेत्र में अधिकतर बागवान सेब को ठेके में दे रहे हैं। जिसमें ठेकेदार पेटियों के हिसाब से बागवानों से सेब खरीदते हैं और इसके लिए पहले ही बागवान रेट तय करते हैं। ऐसे में जो रेट पहले तय किए थे उसे कहीं ज्यादा दाम पर ठेकेदारों का सेब बिक रहा है। ऐसे में इस साल ठेकेदारों को भी सेब के दाम बढऩे का लाभ मिल रहा है। वहीं इसमें जिन बागवानों ने बगीचे का ठेका नहीं किया है उन्हें तो सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है।
Next Story