बच्ची से रेप के बाद दरिंदे ने किया सुसाइड, लहूलुहान हालत में मिली पीड़िता

यूपी। पीलीभीत में बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची युवक छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत गंभीर है। आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम साढ़े आठ बजे ढाई वर्षीय बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इस दौरान उसके रिश्ते का चाचा राजेंद्र (25) ने बच्ची को आवाज देकर बुलाया। आरोपी उसको घर की छत पर टिनशेड में ले गया। वहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने लहुलूहान हालत में छोड़ कर भाग गया।
बच्ची ने युवक की कारगुजारी बताई। इसी बीच आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक आरोपी नशा करता था। सूचना पर थाना प्रभारी गौतम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम बच्ची को उपचार के लिए पहले दियोरिया सीएचसी भिजवाया। इसके बाद उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। प्रकरण में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का उपचार चल रहा है।





